फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चार दिन करीब 600 गांवों में दिन में होगी बिजली कटौती

Sun, 28 Apr 2024 09:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामपुर मथुरा व तंबौर इलाके के गांवों में रविवार को भी बिजली आपूर्ति बेपटरी रही। सुबह से लेकर शाम तक करीब 10 घंटे बिजली कटौती हुई। यह स्थिति अभी चार से पांच दिन और रहेगी। इसके चलते 600 से अधिक गांव प्रभावित हुए। शाम सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा इलाके में बांसुरा उपकेंद्र से बिजली सप्लाई की जाती है। तीन दिन से यहां की विद्युत आपूर्ति लडखड़़ा गई है। सुबह नौ बजे कटौती हो जाती है और शाम सात बजे के बाद बहाल हो पाती है। इसके चलते करीब 450 गांव प्रभावित हो रहे हैं। रविवार को भी यही हालात बने रहे। दिनभर लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे लेकिन शाम सात बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
एसडीओ विजय गोयल ने बताया फसलों की सुरक्षा की वजह से दिन में कटौती हो रही है। अभी चार से पांच दिन तक यही हालात बने रहेंगे। वहीं तंबौर उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों में भी रविवार सुबह नौ बजे आपूर्ति ठप कर दी गई। अवर अभियंता अमरीश कुमार ने बताया इस समय तेज हवाएं चल रही है। गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। तार टूटने की वजह से होने वाली घटनाओं को देखते हुए कटौती की जा रही है। जब तक फसल कटेगी नहीं तब तक यह कटौती दिन में जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों की सुरक्षा की वजह से हो रही कटौती
खेतों में होने वाली आग की घटनाओं को रोकने के लिए दिन में कटौती की जा रही है। शाम को आपूर्ति बहाल कर दी जा रही है।
नंदलाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें