फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिजली, पानी की रहेगी भरपूर व्यवस्था

Mon, 02 Mar 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। होली के दिन लोगों को बिजली, पानी, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। जिला अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। पानी की भी दिनभर सप्लाई चालू रहेगी। निर्बाध बिजली मिलेगी। अगर कहीं फॉल्ट होता है तो 30 मिनट के अंदर इसे दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


लोगों की सहूलियत को देखते हुए कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। आम लोगों से जुड़ी सुविधाओं को देखते हुए चिकित्सक, बिजली कर्मी व नगर पालिका कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।


इमरजेंसी में बढ़े दस बेड
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 10 बेड रिजर्व किए गए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। इमरजेंसी में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन की भी सुविधा रहेगी। ऑक्सीजन सिलिंडर भी मंगवा लिए गए हैं। दवाओं का स्टॉक बढ़ा दिया गया है। सीएचसी पर भी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। दो-दो एंबुलेंस प्रत्येक सीएचसी पर तैनात कर दी गई हैं। इससे गंभीर हालत में मरीजों को आसानी से जिला अस्पताल भिजवाया जा सकेगा। समस्या होने पर सीएमएस मोबाइल नंबर 8004942031 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन



मिलेगी भरपूर बिजली
जिलेवासियों को 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलेगी। शहर में पांच ट्रॉलियां रिजर्व की गई हैं। अगर कहीं पर ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या आती है तो इन ट्रॉलियों के जरिये आधे घंटे में बिजली आपूर्ति दुरुस्त करवा दी जाएगी। प्रत्येक उपकेंद्र पर दो-दो गैंग तैनात किए गए हैं। यह गैंग फॉल्ट की शिकायत मिलते ही उसे तत्काल दुरुस्त करवाएंगे। बिजली जाने पर कंट्रोल नंबर 9415901150 पर सूचना दी जा सकती है।


24 घंटे होगी पानी की सप्लाई
शहर में नगर पालिका की तरफ से 24 घंटे पानी की सप्लाई की जाएगी। सुबह पांच बजे से एक बजे तक नान स्टॉप पानी आएगा। कुछ देर ब्रेक के बाद फिर से सप्लाई चालू हो जाएगी। बिजली जाने पर भी पानी की सप्लाई बाधित नहीं होगी। प्रत्येक ओवरहेड टैंक पर एक-एक जनरेटर की भी सुविधा की गई है। चार टैंकर रिजर्व किए गए हैं। अगर किसी इलाके में पानी की किल्लत पैदा होती है तो टैंकर भेजकर सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी। अगर पानी की दिक्कत है तो ईओ के मोबाइल नंबर 7619018323 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें