फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पांच सरकारी महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए मचेगी मारामारी

Wed, 26 Apr 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित हो गए हैं। दाखिले के लिए जिले में मारामारी मचनी तय है। कारण यह है कि जिले में पांच सरकारी महाविद्यालयों में केवल 4620 सीटें है। इन सीटों पर दावेदारों की संख्या करीब 29752 है। जबकि अभी सीबीएसई का रिजल्ट आना बाकी है। ऐसे में विद्यार्थियों को प्राइवेट महाविद्यालयों की ओर रुख करना पड़ेगा।
विज्ञापन


जिले में आरएमपी महाविद्यालय, हिन्दू कन्या पाठशाला, दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, फखरूद्दीन अली अहमद राजकीय महाविद्यालय, गांधी महाविद्यालय सिधौली है। इन महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकाम, एमए व एमकाम की सीटें है। यूपी बोर्ड के आए रिजल्ट में इस बार 29752 विद्यार्थी पास हुए है। इन पांच महाविद्यालयों में बीए, बीकाम व बीएससी की 4620 सीटें है।
अगर पास विद्यार्थियों पर नजर डाली जाए तो सीटों से छह गुना अधिक विद्यार्थी पास हुए है। सीबीएसई का रिजल्ट आना बाकी है। इससे इन सीटों पर दाखिले के लिए मारामारी मचेगी। मेरिट से प्रवेश लिए जाएंगे। इससे मेरिट भी ऊपर जाने की उम्मीद है। अगर विद्यालयों को इन महाविद्यालयों में दाखिला नहीं मिल पाता है तो उन्हें प्राइवेट महाविद्यालयों की तरफ जाना होगा।
विज्ञापन


फखरूद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक व परास्नातक में अभी प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। मई के प्रथम सप्ताह में आवेदन प्रक्रिया शुरु होने की उम्मीद की जा रही है। प्रवेश प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया जल्द प्रक्रिया शुरु होगी।
बीए-720
बीएससी- 240
बीकाम-120
एमकाम-60
एमए-60 प्रत्येक विषय में(हिन्दी, अर्थशास्त्र, उर्दू, समाजशास्त्र, भूगोल, संस्कृत, मध्य इतिहास)


2- आरएमपी महाविद्यालय में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया हो गई है। प्राचार्य डा. रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे। अंतिम तिथि अभी निश्चित नहीं है। सीबीएसई रिजल्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। जिससे इन विद्यार्थियों को भी मौका मिले।
बीए- 1020
बीएससी गणित -120
एमए हिन्दी-180
एमए राजनीतिशास्त्र-180

मेरिट से दाखिले
3- पंडित दीनदयाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवीद्र कुमार ने बताया महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीए, बीएससी व बीकाम में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है। स्नातक में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा।
बीए- 360
बीएससी गणित- 60
बीएससी जीवविज्ञान- 90
बीकाम- 120
एमकाम- 60
इनसेट
एक मई से शुरू होगी प्रक्रिया
4- श्री गांधी परास्नातक प्रशिक्षण महाविद्यालय सिधौली में स्नातक व परास्नातक में आवेदन प्रक्रिया एक मई से प्रारंभ होगी। प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेद सिंह ने बताया प्रवेश मेरिट के आधार पर लिए जाएंगे।
बीए- 840
बीकॉम-120
एमए हिंदी- 60
एमए राजनीति विज्ञान- 60
एमए अर्थशास्त्र- 60
एमए समाजशास्त्र- 60 सीट
इनसेट
मई में शुरु होगी प्रक्रिया
5- हिन्दू कन्या पाठशाला में स्नातक व परास्नातक में अभी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है। नये दाखिले को लेकर तैयारियां की जा रही है। मई के प्रथम सप्ताह में आवेदन प्रक्रिया शुरु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बीए- 1050
एमए समाजशास्त्र-60
एमए हिन्दी-60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें