पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से गन्ने के खेत में आग लग गई। इसमें 30 बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया गया। माथन गांव के निकट खेत में आग लगी।
इस दौरान माथन निवासी सब्बीर खां, मुजीम, सगीर, एहतशाम, लाइक का तीन-तीन बीघा और सल्लाउदीन का पांच बीघा, अशफाक का दो, बबलू का दो, जमील का चार बीघा गन्ना जल गया।