फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामले को लेकर सीमाओं की होगी नाकेबंदी, लगेंगे 22 बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अयोध्या के रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मुद्दे पर लंबी सुनवाई के बाद आने वाले फैसले को पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। फैसला सुनाए जाने के बाद जिले की आबो-हवा में कोई जहर न घोल सके, इसको लेकर पूरी सावधानी बरती जा रही है। फैसले के दिन पूरे जिले में नाकेबंदी होगी।
विज्ञापन

जिले से बाहर जाने वाले और प्रवेश द्वारों पर नाकेबंदी की जाएगी। इसके लिए जिले में 22 बैरियर बनाए गए हैं। कई बैरियर जिले की सीमा पर लगाए जाएंगे। अयोध्या मामले को लेकर धर्म गुरुओं, समाजसेवियों सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपीले की जा चुकी है।
माहौल खराब करने की मंशा रखने वालों को भी आगाह किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक पोस्ट न करने की नसीहत दी जा चुकी है। किसी ने महौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई संभव है। इस सब के अलावा पुलिस-प्रशासन ने अपने स्तर से भी बड़ी तैयारियां कर रखी हैं।
विज्ञापन

दो जोन व सात सेक्टर में बंटा जिला
एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि जिले को दो जोन व सात सेक्टर में बांटा गया है। जोन में एएसपी व एडीएम रैंक के अफसर नजर रखेंगे। इसी तरह हर सेक्टर में एसडीएम व सीओ रैंक के अधिकारी भ्रमण कर शांति व्यवस्था कायम रखने पर काम करेंगे। सेक्टरों में तीन से चार थानाध्यक्ष और टीम गश्त कर पूरी निगाह रखेगी।
हर थाने में एक-एक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेगा। दोनों जोन व सभी सेक्टर में कुछ संवेदनशील स्थान भी चिह्नित किए गए हैं। उन पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस की मोबाइल टीमें क्षेत्र में गश्त करती रहेंगी। जिले का पुलिस फोर्स अलर्ट पर रहेगा।
यूपी 100-112 के भी रूट तय
किसी घटना पर तत्काल पहुंचने के लिए यूपी 100 व 112 वाहनों को तय रूटों पर लगे हैं, लेकिन अयोध्या मुद्दे को लेकर इनके रूटों में कुछ तब्दीलियां की गई हैं। एएसपी ने बताया कि किसी सूचना पर तत्काल पहुंचने के लिए यूपी 100 व 112 वाहनों के नए सिरे से रूट तय किए गए हैं। तय रूटों पर यह वाहन भी सक्रिय रहेंगे।
120 रिक्रूट आरक्षी भी रहेंगे मुस्तैद
एएसपी ने बताया कि जिले के फोर्स, पीएसी के अलावा पीएसी वाहिनी में ट्रेनिंग कर रहे जवान भी ड्यूटी पर लगाए जाएंगे। इसके लिए पीएसी वाहिनी से मिले 120 रिक्रूट आरक्षी भी मुस्तैद रहेंगे। उनको जरूरत के मुताबिक ड्यूटी पर लगाया जाएगा।
जरूरत पड़ने पर बनेगी अस्थायी जेल
अयोध्या मुद्दे पर कोर्ट के संभावित फैसले को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। फैसला सुनाए जाने को लेकर यदि जरूरत पड़ी तो जिले में कई अस्थायी जेल भी बनाई जा सकती है।
एएसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया गया है। जहां तक जिले मेें अस्थायी जेले बनाने का सवाल है तो यह अगला स्टेप है। जरूरत पड़ने पर इस पर विचार किया जाएगा। अस्थायी जेलें बनाई जा सकती हैं।
जिलेभर में भ्रमण करेगा पीएसी बल
जिला पुलिस के पास इस वक्त करीब दो प्लाटून व डेढ़ सेक्सन पीएसी है। इस फोर्स को जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस अफसरों का कहना है कि जिले में मौजूद पीएसी बल को फैसला सुनाए जाने के दिन पूरे जिले में भ्रमणशील किया जाएगा। जरूरत पर इनका सही इस्तेमाल किया जा सके।
कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम
एडीएम विनय कुमार पाठक ने कलेक्ट्रेट स्थित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम की कोर्ट में कंट्रोल रूम की स्थापना के निर्देश दिए हैं। यह एक माह तक 24 घंटे कार्य करेगा। इसके लिए आठ-आठ घंटे के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें