फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 2025 में विद्यालयों में रहेंगे 31 अवकाश

Fri, 27 Dec 2024 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 2025 में बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन विद्यालयों में 31 अवकाश होंगे। ये अवकाश एक जनवरी से 31 दिसंबर के मध्य होंगे। ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश अलग से दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन ने शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। 2025 में पहला अवकाश छह जनवरी को गुरुगोविंद सिंह की जयंती पर होगा। अंतिम अवकाश 25 दिसंबर को क्रिसमस डे पर होगा। इसके अलावा अन्य 29 अवकाश इन अवकाशों के मध्य होंगे। ग्रीष्मावकाश 20 मई से 15 जून तक रहेगे। शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक होगा। जिलाधिकारी द्वारा अनुमान्य अवकाश भी दिए जाएंगे। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार ही विद्यालयों में पढ़ाई होगी।



समय निर्धारित

एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक स्कूल संचालित होंगे। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से 31 मार्च सुबह नौ बजे से दोपहर तीन तक संचालित होंगे।
विज्ञापन


एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक स्कूल संचालित होंगे। एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से 31 मार्च सुबह नौ बजे से दोपहर तीन तक संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें