फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सिटी उपकेंद्र से जुड़े 25 मोहल्लों में गुल रही बिजली

Mon, 15 Sep 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सिटी उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में सोमवार को बिजली आपूर्ति पटरी से उतरी दिखी। दो फीडरों से जुड़े 25 से अधिक मोहल्लों में करीब साढ़े आठ घंटे बिजली गुल रही। इस लंबी कटौती की वजह से इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। दिन में ही घरों के अंदर अंधेरा छा गया। उपभोक्ता बार-बार अफसरों से आपूर्ति बहाल की जानकारी करते रहे। इससे करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

लालबाग व हेड पोस्ट ऑफिस फीडर की सोमवार को मरम्मत हुई। बिजली विभाग ने एक दिन पहले 9:30 बजे से शटडाउन लेने की जानकारी दी थी लेकिन यह करीब एक घंटे की देरी से सुबह 10:30 बजे हुआ। इसके चलते रोटी गोदाम, एबीडी कॉलोनी, चर्च रोड, बैजनाथ कॉलोनी, आगा कॉलोनी, हरिजन बस्ती, लालबाग, गुप्ता कॉलोनी, विजय लक्ष्मी नगर, घूरामऊ बंगला, लोहारबाग, अंबेडकर नगर, संजय नगर व रामनगर सहित अन्य मोहल्लों में साढ़े आठ घंटे आपूर्ति ठप रही।
शाम सात बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। इससे इस इलाके में आने वाले कार्यालय व प्रतिष्ठानों के बाहर जनरेटर चलते रहे। उपभोक्ता सोशल मीडिया के जरिये भी आपूर्ति बहाल होने का अपडेट लेते रहे। एसडीओ रवि प्रकाश गौतम ने बतायाकि शटडाउन लेकर पेड़ों की टहनियों की छंटाई व अन्य मरम्मत के काम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें