फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फायरिंग का आरोप

Mon, 01 Apr 2024 01:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर ( सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक मंदिर के कथित पुजारी ने दूसरे पुजारी व उसके अनुयायियों के विरुद्ध लाठी-डंडों से पीटने, अवैध असलहे से फायर करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के मढि़या सोनिमपुर निवासी पुजारी सर्वेश्वर दास (17) ने बताया कि वह दिवंगत महंत रघुवीरदास के शिष्य हैं। उनके गुरुभाई रामधार दास का दस दिन पूर्व देहांत हो गया था। शुक्रवार को उनकी तेरहवीं थी। भोजन बन रहा था। तभी दूसरे पक्ष के पुजारी कृपाल दास अपने अनुयायी अजय विश्वकर्मा, शंकर विश्वकर्मा व करीब 150 समर्थकों के साथ आए।
विपक्षियों ने सारा भोजन बिखेर कर बांका, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान विपक्षियों ने अवैध असलहे से फायरिंग भी की। पीड़ित ने बताया कि वह लोग जान बचाकर मौके से भागे। तंबौर पुलिस ने मामले में हत्या का प्रयास संग अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मंदिर की जमीन का है विवाद
जानकारी के अनुसार इस्माइलगंज मंदिर में लगभग 70 बीघा जमीन संबद्ध है। इसके साथ ही अन्य दो मंदिरों की जमीन पर भी दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। चर्चा है कि जमीन पर अधिकार जमाने के लिए ही यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें