फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दाल में नमक ज्यादा, बेडशीट भी मिली गंदी

Tue, 04 Nov 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने सोमवार को जिला चिकित्सालय व जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कदम-कदम पर मिली अव्यवस्थाओं को देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। वार्डों में गंदी बेडशीट के साथ ही मरीजों को परोसे जाने वाली दाल में नमक ज्यादा मिला। निगरानी के लिए वार्डों व अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब मिले।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान शौचालय में गंदगी की भरमार दिखीं तो वार्डों के बाहर से ड्यूटी बोर्ड भी नदारद मिला। कुछ तीमारदारों ने मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में रेफर करने की शिकायत भी की। इससे नाराज डीएम ने मौके पर मौजूद दोनों ही अस्पतालों के सीएमस को 15 दिनों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का अल्टीमेटम दिया। चेताया कि इसमें सुधार न मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय होगी।
जिलाधिकारी सबसे पहले परचा काउंटर पहुंचे। यहां पर हेल्प डेस्क नदारद मिली। उन्होंने इसे बनाने व परचा काउंटर बढ़ाने के लिए कहा। इमरजेंसी में मौजूद स्टॉफ इस बात का जवाब नहीं दे पाया कि हर दिन कितने मरीज आते हैं। वार्डों के बाहर ड्यूटी रजिस्टर नहीं मिला बेड पर बिछी चादर भी गंदी मिली। शौचालय में गंदगी मिलने पर सीएमएस डॉ. इंदर सिंह से सख्त नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें