फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेत में अजगर दिखने से मचा हड़कंप

Thu, 17 Oct 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
अजगर को पकड़ते वनकर्मी।
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। खेत में अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल मे छोड़ दिया है। बृहस्पतिवार को भिठौरा गांव के बाहर पूरब दिशा में खेत में काम करने जा रहे लोगों ने करीब 10 फीट का अजगर देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

अजगर निकलने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। लोगों ने अजगर को पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर कठिना नदी के किनारे जंगल मे छोड़ दिया। वन दरोगा विनीत सक्सेना ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 10 फीट है। उसका वजन 50 किलो के ऊपर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें