फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छत के ऊपर से दाैड़ रहा करंट, कैसे हो बिटिया की शादी

Sat, 26 Apr 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। बरई जलालपुर विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत बनका जलालपुर गांव निवासी किसान रमेश दीक्षित के मकान की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन उनके लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पिछले तीन वर्षों से रमेश इस समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

रमेश दीक्षित का कहना है कि तीन साल पहले जब बिजली विभाग ने पुरानी लाइन बदली थी, तब खंभों के बीच की दूरी कम करने के लिए उनके मकान की छत से होकर लाइन निकाल दी गई। विरोध करने पर विभाग ने एक सप्ताह के भीतर लाइन हटाने का आश्वासन दिया, लेकिन वह केवल आश्वासन ही बनकर रह गया। 16 सदस्यीय परिवार के लिए यह लाइन रोजाना खतरे का सबब बनी हुई है। रमेश बताते हैं कि उन्होंने नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ''''गुरु'''' से भी इस संबंध में शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जल्द करेंगे निस्तारण: एसडीओ
बिजली विभाग के एसडीओ नवीन भास्कर ने कहा कि उन्हें हाल ही में तीन दिन पूर्व किसान का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही इस मामले का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री की सिफारिश भी हुई नजरअंदाज
किसान रमेश दीक्षित ने 15 अप्रैल को राज्य मंत्री राकेश राठौर ''''गुरु'''' को प्रार्थना पत्र सौंपा था। मंत्री ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित भी किया कि रमेश के घर की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को तुरंत हटाया जाए। बावजूद इसके, बिजली विभाग ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है।

1 मई को है बेटी की शादी, किसान परेशान
रमेश दीक्षित ने बताया कि उनकी बेटी की शादी एक मई को है। ऐसे में छत से गुजरती यह खतरनाक लाइन पूरे परिवार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

चार हजार रुपये में हटेगी लाइन
पीड़ित किसान का आरोप है कि कुछ बिजली कर्मचारी लाइन हटाने के बदले 4 से 10 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। रमेश ने कहा कि उन्होंने किसी भी प्रकार की अवैध राशि देने से इनकार किया है। जिसके चलते कार्य में टालमटोल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें