फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक रात में दो गांवों में चोरी, लाखों के जेवर-नकदी ले गए चोर

Mon, 10 Aug 2026 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित दो गांवों में चोरी की। चोर लाखों रुपये के जेवर व नकदी ले गए। पहली गणेशपुर गांव निवासी संजय सिंह के घर हुई।
विज्ञापन

संजय के अनुसार वह दिल्ली में रहकर काम करते हैं। रविवार रात उनकी मां गंगा स्नान के लिए गई थीं। उनके पिता घर के बाहर सो रहे थे। सोमवार सुबह पिता ने घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि चोर चालीस चांदी के सिक्के, जेवर और 32 हजार रुपये नकदी ले गए।
वहीं, दूसरी घटना करीब एक किलोमीटर दूर शमशेर नगर गांव में अरविंद के घर हुई। अरविंद के अनुसार वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ दवा लेने आंट गए थे। देर रात होने पर वहीं रुक गए। घर पर उनकी बुजुर्ग मां अकेली थीं। इसी दौरान चोर घर में घुसे और जेवर व नकदी ले गए। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें