फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: थाने से 100 मीटर की दूरी पर सात लाख की चोरी

Mon, 10 Jul 2023 04:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बैंक का एजेंट है पीड़ित, थाने के पास हुई घटना से पुलिस की गश्त पर सवाल
विज्ञापन

फोटो- 6
संवाद न्यूज एजेंसी
सकरन (सीतापुर)। थाने से 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक घर को चोरों ने निशाना बनाया। नकब लगाकर चोरों ने यहां से सात लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी राकेश शुक्ल का घर थाने से 100 मीटर की दूरी पर राममनोहर लोहिया इंटर काॅलेज के पास स्थित है। वह एक निजी बैंक की तंबौर स्थित शाखा के एजेंट हैं। रविवार रात राकेश अपने परिवार के साथ छत पर सोया हुआ था। चोर पक्की दीवार में नकब लगाकर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ कर उसमें से तीन लाख 53 हजार 700 रुपये, करीब दो लाख की कीमत के जेवर समेत करीब सात लाख का माल पार कर दिया। सुबह उठने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। एसओ घनश्याम ने बताया कि बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें