उल्टी दस्त से दिखे परेशान
शहर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर बाजार में रविवार को 55 मरीजों ने पहुंचकर इलाज करवाया। इस केंद्र पर अधिकतर मरीज बुखार व उल्टी दस्त से परेशान दिखे। हर्ष ने बताया तीन दिन से बुखार आ रहा है।
खुजली के आए मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर में केवल 30 मरीज पहुंचे। चिकित्सक मरीजों का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद यहां पर सन्नाटा पसर गया। मरीज रमेश ने बताया बारिश के बाद खुजली हो रही थी। इसी मर्ज की दवा लेने आये थे।
गर्मीजनित बीमारियों से रहे परेशान
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गापुरवा में केवल 35 मरीज इलाज के लिए आये। यह मरीज कई बीमारियों से ग्रसित थे। किसी के पेट में दर्द हो रहा था तो कोई बुखार से तड़प रहा था। चिकित्सकों ने गर्मीजनित बीमारियों से अधिक लोग संक्रमित हो रहे हैं।
सीतापुर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में अब बुखार, उल्टी व दस्त के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को जनपद के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयेाजित मेले में करीब साढ़े तीन हजार मरीजों ने पहुंचकर इलाज करवाया। शहर के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित मेले की वास्तविकता देखी गई तो चिकित्सक तो मरीजों का इंतजार करते मिले। लेकिन कई केंद्रों पर मरीजों की संख्या कम मिली। चिकित्सकों ने बताया इस समय गर्मीजनित बीमारियों के अधिक मरीज आ रहे हैं। बुखार, उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों को ओआरएस का घोल पीने व धूप में आवश्यक होने पर ही निकलने की सलाह दी गई।