फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगवां में ताबड़तोड़ पांच घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। महोली क्षेत्र में चोरों में पुलिस का भय नहीं रह गया है। सोमवार रात चोरों ने इलाके के नगवां गांव में पांच घरों को निशाना बनाया। 72 हजार की नगदी समेत लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव के श्रवण कुमार वर्मा ने तहरीर में बताया कि वे परिवार सहित सो रहे थे। भोर तीन बजे वह लघुशंका करने उठे तो घर का समान बिखरा मिला। चोर घर के पीछे बने शौचालय पर चढ़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने बताया कि चोर 4,700 रुपये नगद, 20 कारतूस और 80 हजार के जेवरात उठा ले गए हैं। चोरों ने गांव के ही सतीश वर्मा के घर को भी निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि 50 हजार रुपए चोरी गए।
अवधेश ने बताया कि 7,500 रुपए और दो सोने की अंगूठी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। परमेश्वर के घर से पांच हजार रुपए नगद व जेवर चोर उठा ले गए हैं। महेश के घर से पांच हजार नगदी व जेवर उड़ा ले गए। कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि सूचना मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

घर से बाहर से कार चोरी
नैमिषारण्य (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के सीतापुर-हरदोई मार्ग स्थित ठाकुरनगर गांव से सोमवार कार चोरी हो गई। वाहन स्वामी प्रभाशंकर ने बताया कि कार घर के बाहर खड़ी थी। एसओ ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें