कमलापुर इलाके के गोमा गांव निवासी सुंदरलाल पुत्र गंगाराम शनिवार को सिधौली को मजदूरी करने गया था। बताते हैं कि वह शाम को वह वापस लौट रहा था।
जब वह कमलापुर इलाके में रेउरीपुरवा व रेउरी के बीच पहुंचा तभी उसके गांव के ही निवसी कन्नू पुत्र भल्लर ने चाकू से हमला कर दिया। शरीर पर कई वार होने से सुंदरलाल बुरी तरह जख्मी हो गया।
घटना के पीछे पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई होगी।