फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की दे दी बलि

Sat, 21 Nov 2015 11:01 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो आरोपी ने तंत्र-मंत्र के फेर में पड़ोसी के मासूम बेटे का बेरहमी से कत्ल कर दिया। ग्राम बजेहरा निवासी मुजीब अहमद का तीन वर्षीय पुत्र नाजिम 16 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच अचानक लापता हो गया था। मंगलवार सुबह करीब छह बजे पड़ोसी जगमोहन अपने मवेशियों को चारा देकर गुजर रहे थे कि इसी बीच उन्होंने खंडहर में बच्चे को मृत हालत में पड़ा देखा।

मासूम के दाहिनी आंख की पुतली के ऊपर की खाल कटी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डाग स्क्वायड के अलावा पुलिस टीम ने गहनता से जांच की। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि पड़ोसी शब्बन की 17 वर्षीय पुत्री को दो माह पूर्व सर्प ने डस लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद शब्बन की दूसरी पुत्री को भी सर्प ने काटा लेकिन वह बच गई। इसके बाद से गांव निवासी शब्बन ने घर छोड़ दिया था। वह तंत्रमंत्र करने वालों से जुड़ गया था। उधर, नाजिम के गायब होने के बाद किसी को शक न हो, इसलिए आरोपी शब्बन बच्चे के परिवारीजनों और ग्रामीणों के साथ मिलकर मासूम को खोजता रहा।

इस दौरान पुलिस भी उसकी हरकतों पर नजर रख रही थी। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से शब्बन के घर के अंदर कमरे में गोबर से जमीन पर पुताई किए गए स्थान का पता चला। टीम ने छापा मारा तो इस स्थान पर चकिया के नीचे दबे एक जोड़ी नए कपड़े, चाकू तथा पड़ोस में ही लगी अगरबत्ती व अन्य पूजन सामग्री मिली।

इस पर टीम ने गोड़ैचा-सदरपुर मार्ग पर शनिवार सुबह करीब छह बजे आरोपी शब्बन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ दौरान उसने अपना जुर्म भी कुबूल लिया।

आरोपी शब्बन ने बताया कि उसने घर से निकलकर खेल रहे नाजिम को अपने दरवाजे ही पकड़ लिया था और घर में ले जाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद भूसे के ढेर में उसे दबा दिया था।

उसके मुताबिक तंत्रमंत्र के जानकार कई मौलवी-मौलानाओं ने उसे बताया था कि उसके घर में कोई साया है, जो उसके पूरे परिवार को खत्म कर देगा। नरबलि देकर समस्या से छुटकारा पाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन


इसी के चलते उसने मासूम का बेरहमी से कत्ल कर दिया। थानाध्यक्ष शिव गोपाल सिंह ने बताया कि शब्बन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें