फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: युवक ने चाकू मारकर खुद को किया घायल

Tue, 21 Apr 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ। संदना के खानपुर गांव निवासी शिवकुमार (45) ने सोमवार देर रात खुद को चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजनों के अनुसार शिवकुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे हैं। दो दिन पूर्व वह कबूतर भी पकड़कर घर ले आए थे। परिजनों के अनुसार शिवकुमार खुद को घायल करने के बाद गांव में ही इधर-उधर भटकते रहे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे परिजन उन्हें लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें लखनऊ स्थित मानसिक रोग विभाग भेजने की सलाह दी।हालांकि परिजन उन्हें लखनऊ ले जाने के बजाय वापस गांव ले आए।थानाध्यक्ष मान सिंह पाल ने बताया कि व्यक्ति कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार था। उसने खुद को चाकू मार कर घायल कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें