फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रेन से कटकर मां की मौत, बेटे का हाथ कटा

Tue, 21 Apr 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। रेलवे स्टेशन परिसर में एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। संदना क्षेत्र के सुर्जपुर मजरा अल्लीपुर निवासी रेनू (27) मंगलवार सुबह एक वर्षीय बेटे अभ्यांश की दवा लेने गई थीं। रेलकर्मियों के अनुसार, ओवरब्रिज के पास रेनू बच्चे के साथ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में रेनू की मौत हो गई और अभ्यांश का बायां हाथ कट गया। बच्चे को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जीआरपी उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने रेनू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें