फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हादसे में मौत

Sat, 29 Aug 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना के नगवा जयराम गांव निवासी श्यामजी (25) पुत्र ठाकुर प्रसाद शनिवार देर शाम बाइक से अपनी बहन के यहां राखी बंधवाने के लिए रामकोट के जवाहरपुर गांव जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह रामकोट इलाके में मिश्रिख मार्ग पर हुमायूपुर के पास पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद मृतक के परिवारीजन को भी सूचना दे दी गई है। वह बहन के यहां राखी बंधवाने जा रहा था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें