फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरा युवक, मौत

Wed, 30 Dec 2015 11:14 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी खोजबीन के बाद बुधवार भोर नहर से उसका शव निकाला जा सका। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बिसवां के मसेनामऊ गांव निवासी परशुराम (60) अपने बेटे राजू (16) के साथ बिसवां गया था। यहां से देर शाम वह गांव जा रहा था। जब पिता-पुत्र बिसवां-सिधौली मार्ग पर ककरहा पुल के निकट माइनर नहर के पास पहुंचे, तभी कोहरे के चलते परशुराम ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक व बेटे के साथ नहर में जा गिरा।

घटना के बाद परशुराम का बेटा तो किसी तरह बचकर बाहर आ गया लेकिन परशुराम का पता नहीं चला। राजू ने पिता को काफी तलाशा लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद राहगीरों व गांव वालों को सूचना दी गई। खबर पाकर वहां काफी ग्रामीण जमा हो गए। कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने नहर में परशुराम की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। काफी मशक्कत के बाद बुधवार की भोर परशुराम का शव नहर से बरामद हुआ। पुलिस से शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें