कुंवरगड्डी (सीतापुर)। अटरिया में बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आए युवक की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। अहेवा गांव निवासी शिवम यादव (28) कस्बा स्थित खारजा पुलिया के पास सीतापुर से लखनऊ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए थे। देर रात उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।