फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक ही फोटो लगाकर दिखाए लाखों के काम, सीडीओ ने लगाई फटकार

Thu, 03 Aug 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा(सीतापुर)। सीडीओ ने बुधवार को ब्लॉक सहित कई ग्राम पंचायतों के कार्यों का निरीक्षण किया। गोशालाओं की व्यवस्था देखी। मनरेगा में कराए गए कार्यों की एक ही फोटो कई स्थानों पर लगाए जाने पर सीडीओ ने कड़ी फटकार लगाई। उन्हाेंने मनरेगा कार्याें में फर्जीवाड़े की जांच बीडीओ को करने का निर्देश दिया। वहीं, निरीक्षण के दौरान सीडीओ से आवास लाभार्थियों ने सचिव व प्रधानों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा ने करीब तीन घंटे तक ब्लाॅक के सहायक लेखाकार, आईजीआरएस पटल, मनरेगा कार्यालय, एडीओ पंचायत कार्यालय, ब्लाॅक परिसर की साफ-सफाई, आवास व पेंशन सहित विकासकार्यों के अभिलेख देखें। मनरेगा में कराए कार्यों में एक ही फोटों कई जगहोंं पर लगी मिली। जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए बीडीओ को जांच करने के निर्देश दिया। तुलसीपुर खरिका की माया देवी ने प्रधानमंत्री आवास में ग्राम प्रधान व सचिव पर आठ हजार रुपये लेकर आवास देने का आरोप लगाया। ग्राम पंचायत रामपुर मथुरा में बने आरआर सेंटर और नाली में गंदगी देखकर सफाई कराने के निर्देश दिए।

ग्राम टिकठा में बने पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय को भी देखा। ग्राम पंचायत सुरजनपुर में बने खेल मैदान को देखा व उसमे सोलर लाइट लगवाने के लिए सचिव को निर्देशित किया। जिला पंचायतराज अधिकारी मनोज कुमार ने चांदपुर फरीदपुर में कायाकल्प योजना के तहत बन रहे प्राथमिक विद्यालय, गोआश्रय केंद्र, ग्राम पंचायत मुर्तजानगर में खेल मैदान,अमृत वाटिका व मोहम्मदपुर कदीम में पंचायत भवन व मितौरा ग्राम में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कई जगहों पर मिली खामियों के लिए नाराजगी भी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों का रुख नरम रहने का फायदा पंचायत सचिवों व ब्लॉक के अधिकारियों को जरूर मिला। चांदपुर फरीदपुर व मितौरा में ग्रामीणों दबी जुबान से कहते दिखाई दिए कि जांच व निरीक्षण की सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। किसी पर कोई कार्रवाई नही होगी। सीडीओ अक्षत वर्मा के साथ डीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति, डीसी मनरेगा जितेंद्र कुमार, बीडीओ संदीप कुमार, एडीओ पंचायत मनोज सिंह तोमर, जेई कमलेश मोर्या समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें