फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सर्दी और सहालग से रोशन हुआ ऊनी कपड़ों का बाजार

Wed, 19 Nov 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सर्दी बढ़ने व सहालग के चलते ऊनी कपड़ों के बाजार ने तेजी पकड़ ली है। ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दुकानदारों के मुताबिक, बच्चों के ऊनी कपड़ों की मांग सबसे ज्यादा है। व्यापारियों को उम्मीद है कि सर्दी बढ़ने पर कारोबार और अच्छा होगा।
विज्ञापन

नवंबर का एक पखवाड़ा बीत चुका है। सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। धूप निकलने से दिन में ठंड का असर भले ही महसूस न हो पर सुबह-शाम की सर्दी सिहराने लगी है। इसके अलावा सहालग भी शुरू हो गई है। इसका असर शहर के बाजार में ऊनी कपड़ों की दुकानों पर बढ़ते ग्राहकों के तौर पर नजर आ रहा है। अपनी जरूरत के हिसाब से ऊनी कपड़े खरीदने के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं। बच्चे स्वेटर, जैकेट, मोजा और दस्ताने आदि की मांग कर रहे हैं।
कंबलों की खरीदारी भी बढ़ी
सर्दी बढ़ने के साथ ही कई तरह के कंबलों की खरीदारी भी बढ़ गई है। कपड़ा विक्रेता दीपक ने बताया कि ठंड के साथ सहालग के कारण ऊनी कपड़ों की खरीदारी बढ़ी है। अभी सबसे ज्यादा मांग बच्चों के ऊनी कपड़ों की है। दुकानों में टोपी, दास्ताने, स्वेटर की बिक्री तेज हो गई है। कुछ जगहों पर कंबल भी बिक रहे हैं। दुकानदार संजय ने बताया कि सर्दियों से बचाव के लिए बच्चों व युवक-युवतियों के अलावा बुजुर्गों की पसंद को ध्यान में रखकर बाजार में लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइन में गर्म कपड़े मंगवाए गए हैं। सर्दी बढ़ने के साथ ही कारोबार में भी तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें