फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: होटल में दरोगा के साथ आई महिला ने किया हंगामा

Sun, 26 Nov 2023 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक होटल में दरोगा के साथ आई महिला ने विवाद शुरू कर दिया। वह महिला कौन थी, इस बात की जांच की जा रही है। वहीं दरोगा का कहना है कि महिला उसकी रिश्तेदार थी।
विज्ञापन

एक चौकी पर तैनात दरोगा शनिवार को शहर के एक होटल आए थे। उनके साथ एक महिला भी थी। देर रात महिला ने दरोगा से झगड़ा शुरू कर दिया। वह कमरे से बाहर निकल आई और चिल्लाने लगी। मैनेजर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और दरोगा को हिरासत में ले लिया।
दरोगा ने बताया कि महिला उसकी रिश्तेदार थी। वह अयोध्या में रहती है और लखनऊ में रहकर वकालत की पढ़ाई कर रही है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि दरोगा से पूछताछ में पता चला है कि महिला उसकी रिश्तेदार थी। मामले की जांच सीओ को दी गई है। महिला ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें