तालगांव इलाके में सोमवार सुबह एक महिला ने शारदा नहर में कूद कर जान दे दी। महिला का शव गांव से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया है। महिला मानसिक रूप से अर्ध विच्छिप्त बताई जा रही है।
तालगांव इलाके के खैरूल्लापुर निवासी प्रताप की बेटी मंजुला (25) बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र के तारूदपुर गांव निवासी हरिमोहन को ब्याही थी। वह लखीमपुर रिश्तेदारी में गई थी। लखीमपुर से वह खैरूल्लापुर अपने मायके आई थी।
सोमवार सुबह वह घर से निकल गई और पड़ोस में शारदा नहर में कूद गई। यह देखकर ग्रामीणों ने गांव में खबर दी। इस पर परिवारीजन ने मंजुला की तलाश शुरू की। मंजुला का शव गांव से कुछ दूरी पर शारदा नहर से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिवारीजन घर ले गए। बिना पुलिस कार्रवाई के परिवारीजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।