फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

Thu, 31 Dec 2015 10:51 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर पाते ही सीओ सिटी व इंस्पेक्टर आननफानन मौके पर पहुंचे। महिला को कोतवाली लाया गया। उधर एसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने बड़ी घटना होने से बचाने वाले आरक्षी को नकद पुरस्कार देकर बधाई दी।
विज्ञापन


शहर के लालबाग चौराहे पर गुरुवार दोपहर एक महिला एकाएक अपने ऊपर केरोसिन डालकर चिल्लाने लगी। वह आत्मदाह के लिए खुद को आग लगाती, इससे पहले ही वहां ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे अखिलेश सिंह ने उसे बचा लिया।

महिला को काबू में कर फौरन कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। आत्मदाह के प्रयास की खबर पाते ही सीओ सिटी राहुल मिठास व इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने पूरे मामले से एसपी को अवगत कराया।
विज्ञापन


साथ ही वहां मौजूद आरक्षी को शाबासी देकर उसे एक हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। बाद में महिला को कोतवाली ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक रामकोट क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी मोहम्मदी पत्नी मुर्तजा कुछ लोगों से परेशान थी।

महिला ने बताया कि उसने काफी अर्सा पूर्व नियाज से एक प्लाट  लिया था। जिस पर वह रह रही थी। रात  को गांव का ही निवासी यासीन पहुंचा और उसने सारा सामान गायब कर दिया और मारापीटा।

महिला का आरोप है कि दबंगों ने उसका प्लाट दूसरे को बेच दिया है। अब उसे भगाना चाहते हैं। मामले को लेकर एसपी कवींद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है। महिला को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें