फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने 22वें दिन तोड़ा अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। मोहल्ला अर्जुनपुर निवासी सावित्री देवी ने 22वें दिन सोमवार को जिला अस्पताल में अनशन समाप्त कर दिया है। जिला प्रशासन ने उनकी आवास देने की मांग पूरी कर दी है। सावित्री देवी के आवास को जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर होने की बात कहकर तोड़ दिया था। सावित्री देवी तभी से अनशन पर बैठ गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद सावित्री की दो बार तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आखिर में सावित्री को न्याय मिला है। सोमवार को नगर पालिका परिषद खैराबाद के सफाई निरीक्षक मनोज कुमार राणा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। सफाई निरीक्षक ने बताया जिला प्रशासन ने उनकी मांग मानते हुए उसी जमीन पर बसाने की मांग पूरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें