फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तिरपाल में भरा पानी बना काल, रेलिंग थी कमजोर

Thu, 24 Sep 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पंजाबी धर्मशाला में बुधवार को हुए हादसे का मुख्य कारण तीसरी मंजिल पर बनी रेलिंग का कमजोर होना था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के अनुसार रेलिंग के सहारे एक तिरपाल बांधा गया था। जिसमें अचानक हुई तेज बारिश का पानी भर गया। आंगन में लगाए गए तिरपाल में बारिश का पानी भरने से उसका वजन बढ़ गया। पानी के दबाव और वजन के चलते तीसरी मंजिल की छज्जे की रेलिंग अचानक टूटकर नीचे बैठे श्रद्धालुओं पर जा गिरी।
विज्ञापन

करीब 15 मीटर की ऊंचाई से लगभग दस मीटर लंबी रेलिंग गिरने से मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में उमा कपूर की मौत हो गई। वहीं कई श्रद्धालु घायल हो गए। इस धर्मशाला में 15 सितंबर से गणेश उत्सव का आयोजन शुरू हुआ था। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे लगभग 50 श्रद्धालु धर्मशाला के अंदर स्थापित करीब डेढ़ फीट ऊंची गणेश प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर रहे थे। मूर्ति नीचे बने एक हॉल में स्थापित थी। इसलिए वह क्षतिग्रस्त नहीं हुई। हाल के बाहर बने आंगन में पंडाल लगा था। रेलिंग के साथ पंडाल में लगे झूमर भी श्रद्धालुओं पर टूटकर गिरे।
धर्मशाला में मौजूद पंडित छोटेलाल ने बताया कि बुधवार को भंडारे की तैयारियां भी की जा रही थीं। 25 सितंबर को गणेश प्रतिमा का विसर्जन होना है। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर मातम पसरा है। जिला अस्पताल में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, खैराबाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता, राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू, अनूप खेतान व अन्य घायलों का हाल लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें