फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गुनगुनी धूप ने नए साल की खुशियों को दी गर्माहट

विज्ञापन
इलसिया पार्क में नौका विहार करते लोग। - फोटो : इलसिया पार्क में नौका विहार करते लोग।
विज्ञापन
सीतापुर। कड़ाके की सर्दी से बेहाल जिले के नागरिकों के लिए नए साल का पहला दिन राहत लेकर आया। सुबह छाया कोहरा छंटने पर गुनगुनी धूप के साथ लोगों के चेहरे भी खिल गए। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री ऊपर चढ़ गया। लोगों ने पार्कों में पहुंच कर बच्चों के साथ समय बिताया। हांलाकि, शाम पांच बजे से शीतलहर तेज हुई तो गलन फिर सताने लगी। गलन से राहत पाने के लिए लोग हीटर व अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

जिले में नए साल की पहली सुबह घने कोहरे, गलन व शीतलहर की चपेट में रही। इसके बाद हवा की गति तेज होने से कोहरा छंटा तो आसमान साफ हो गया। सुबह नौ बजे धूप निकल आई। दिन चढ़ने पर हवा की गति कम हुई तो धूप चटख हो गई। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली। धूप सेंकने लोग घरों की छतों व बाहर लॉन में पहुंच गए। नए साल का पहला दिन होने के कारण पार्कों में भी सैर-सपाटा किया।
साल के पहले दिन अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम पारा स्थिर रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को शीतलहर का प्रकोप बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें