फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया पुलिस चौकी का घेराव

Fri, 20 Nov 2015 10:53 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ लोगों ने वीडियो देख पीड़ित परिवार को खबर दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को खैराबाद थाने की मछरेहटा चौकी का घेराव कर विरोध जताया। हालांकि मामले में पीड़िता की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस अफसर मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता 13 नवंबर को दवा लेकर वापस जा रही थी। इसी बीच एक शराबी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा।

 एक सिपाही उधर से गुजरा तो बचाने की बजाए उसने मोबाइल से चुपचाप क्लिपिंग बना ली। जिसके बाद उसने दोनों को ब्लैकमेल करने की कोशिश की और आरोपी को चौकी बुलाया। सूत्र बताते हैं कि पुलिसकर्मी ने इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया साइट पर डाल दिया।
विज्ञापन


वीडियो क्लिप को महिला के किसी करीबी ने देखकर  घरवालों को सूचना दी। मामला संज्ञान में आने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को मछरेहटा पुलिस चौकी पहुंच कर शिकायत की और हंगामा किया, लेकिन जिम्मेदार अफसर न मिलने के कारण वे लोग वापस लौट गए।

मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई। प्रभारी एसओ दिलीप चौबे का कहना है कि वह चुनाव ड्यूटी में महोली गए थे। सूचना मिली है। मामले की किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें