फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे बैठे साढ़ुओं को वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में हाईवे पर सड़क किनारे बैठे दो साढ़ुओं की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। अस्पताल लाते समय दोनों ने दम तोड़ दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

खैराबाद इलाके के पिपरी गांव निवासी गंगाराम (35) अपने साढ़ूू तालगांव इलाके के मदनापुर निवासी सर्वेश (37) के साथ 15 दिन पहले तालगांव इलाके में ससुराल गए थे, जहां से दोनों लोग सोमवार को साइकिल से लौट रहे थे। सर्वेश के साथ उसकी पत्नी भी ही थी।
इसी बीच सोमवार की शाम कमलापुर इलाके में गोन नदी के किनारे हाईवे पर थक कर दोनों साढ़ू सड़क किनारे बैठ गए। इस दौरान सर्वेश की पत्नी पास में लगे हैंडपंप से पानी लेने चली गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बैठे दोनों लोगों को कुचल दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से जख्मी दोनो लोगों को सीएचसी कसमंडा पहुंचाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ कमलापुर संजय कुमार के मुताबिक जांचकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें