सीतापुर। वाल्मीकि समाज को जाति सूचक गालियां और अपशब्द कहकर सोशल मीडिया पर सोमवार रात धर्म विशेष के युवकों ने एक पोस्ट वायरल कर दी। जिसके बाद से वाल्मीकि समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों ने मंगलवार को शहर कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों ने मांग की है कि आरोपी युवकों को जल्द पकड़ा जाए, नहीं तो समाज के लोग धरना प्रदर्शन शुरू करने को बाध्य होंगे। वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि आरोपी जीशान अली और साहिल सदर बाजार निवासी हैं। जिनके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। विरोध जताने के दौरान राज कुमार लाला, रमेश, विवेक, जतिन, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।