फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में रखी जाएगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हुई बैठक में कोरोना वैक्सीन रखने व लगाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। कोरोना से निपटने के लिए वैक्सीन का ट्रॉयल अंतिम चरण में चल रहा है। ऐसे में वैक्सीन रखने की सीएचसीवार तैयारियां चल रही है। सीरेंज जिले को उपलब्ध हो गई हैं। इसी को लेकर गुरुवार को सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. संजय गौड की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहू, एएनएम आदि ने प्रतिभाग लिया।
विज्ञापन

अधीक्षक ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोरोना वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन जल्द आने वाली है। इसलिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहें। वह इसको बहुत ही सावधानी से लगवाने की तैयारी कर लें। अधीक्षक ने बताया कि वैक्सनी को सीसीटीवी की निगरानी में रखने की व्यवस्था कर ली गई है। इस मौके पर डॉ. हसन कमाल, डॉ. संजीव रावत, डॉ. अजय नारायण, डॉ. मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें