फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अंतिम संस्कार में पहुंचे चाचा की भी गई जान

Wed, 18 Nov 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट के पथरी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना में भतीजे दिलीप बाजपेई (25) और उनके सगे चाचा राकेश बाजपेई (42) की मौत हो गई। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से दिलीप की जान चली गई। परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी खेत में ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चाचा राकेश की भी मौत हो गई। एक ही दिन में परिवार के दो सदस्यों की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दिलीप ने मंगलवार दोपहर विषाक्त खाया था। हालांकि परिजन इससे इन्कार रहे हैं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक ने किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन दिलीप का अंतिम संस्कार करने के लिए खेत पर पहुंचे थे।
इसी दौरान राकेश ने एक बांस उठाया, जो खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए।जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिस घर में भतीजे के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, वहां चाचा की मौत की खबर से कोहराम मच गया। सीओ विनय यादव ने बताया कि इस मामले में परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। बताया कि दिलीप बाजपेयी रामकोट थाने का हिस्ट्रीशीटर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें