फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाघिन के शावकों पर ड्रोन से रखी जा रही नजर

Thu, 25 Sep 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर के नरनी गांव के पास वन विभाग के विशेषज्ञ बाघिन के पकड़े जाने के बाद से उसके शावकों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। शावकों की तलाश में किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। अधिकारियों ने मुआवजे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर। महोली के नरनी गांव के पास बाघिन के पकड़े जाने के बाद से वन विभाग के विशेषज्ञ शावकों को पकड़ने की कवायद में लगे हैं। सूत्रों के अनुसार करीब 48 घंटाें से शावक पिंजरे के पास नहीं आए हैं। ड्रोन से उनकी गतिवधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

यह भी पता चला है कि शावकों में एक नर व दूसरा मादा है। उन्हें ट्रैंकुलाइज करना उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। बाघिन के पकड़े जाने वाले खेत से शावकों ने अपना ठिकाना बदल लिया है। शावक एक जगह रुक भी नहीं रहे हैं।

वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। नरनी गांव निवासी सुभाष ने बताया कि उन्होंने तीन बीघा फसल में धान बोया था। वन विभाग की टीम ने शावकों को पकड़ने के लिए ट्रैक्टर व जेसीबी चलाई। इससे उनकी फसल नष्ट हो गई।
विज्ञापन

ऐसा ही आरोप नरनी निवासी सत्यम दीक्षित ने लगाया है। उनकी गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा है। डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि नरनी गांव के जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं। सर्वे करवाकर उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। क्षेत्र में वन्यजीवों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें