फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दिनभर छानी खाक पर नहीं मिला बाघ

Sun, 24 Aug 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
महोली में पिंजरा लगाते वनकर्मी।
विज्ञापन
सीतापुर। महोली के नरनी गांव में बाघ की घेराबंदी के लिए वन विभाग ने काम शुरू कर दिया है। खेतों में दो मचान बनाए जा रहे हैं। पिंजरा व 10 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम नवनिर्मित पीएचसी में बनाया गया है। दुधवा के 16 विशेषज्ञों की टीम ने नरनी में डेरा डाल दिया है। रविवार को दिनभर वन विभाग की टीम कॉम्बिंग करती रहीं। ड्रोन से भी नरनी के आस
विज्ञापन

पास बाघ की तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं मिला। गांव में दहशत का माहौल है। खेतों की ओर जाना तो दूर लोग घर से निकलने में घबरा रहे हैं।
बाघ ने महोली क्षेत्र के नरनी में शु्क्रवार शाम बाघ के हमले में सौरभ उर्फ रवि दीक्षित (22) की मौत हो गई थी। वह घास काटने खेत गए थे। क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा भी किया था।
डीएफओ के मुताबिक सौरभ पर हमला करने वाला बाघ कठिना नदी के किनारे-किनारे लखीमपुर खीरी से यहां पहुंचा था। रविवार को दुधवा से विशेषज्ञों की टीम भी नरनी पहुंच गई। दिनभर काॅम्बिग कर वन विभाग की टीम खेतों की खाक छानती रही। अब वन विभाग ने बाघ को घेरने के लिए नई रणनीति बनाई है। नरनी के बाहर खेतों में दो मचान बनाए जा रहे हैं। टीमें इन पर बैठकर बाघ के मूवमेंट का इंतजार करेंगी।
विज्ञापन


रविवार को पिंजरा लगा दिया गया। इसके साथ ही 10 ट्रैप कैमरे विभिन्न जगहों पर लगाए गए हैं। दुधवा से आए विशेषज्ञ डॉ. दयाशंकर ने चार टीमों में शामिल 16 विशेषज्ञों के साथ नरनी की नवनिर्मित पीएचसी में डेरा डाला है। यहां कंट्रोल रूम बनाया गया है। टीमें 24 घंटे बाघ की मूवमेंट पर नजर रखेंगी।

बाघ को जल्द पकड़े : अजय राय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार दोपहर बाद नरनी पहुंचे। बाघ के हमले में मारे गए सौरभ के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को तत्काल इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। बाघ को जल्द पकड़ा जाए, ताकि ग्रामीण सुरक्षित रह सकें।

छह-छह घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगी तीन टीमें ः महोली वन क्षेत्राधिकारी कल्पेश्वर नाथ ने बताया कि महोली रेंज, हरगांव रेंज व सीतापुर रेंज की तीन टीमें गठित की गई हैं। एक टीम में चार कर्मचारी तैनात हैं। छह-छह घंटे की शिफ्ट में यह टीमें बाघ का मूवमेंट पता करने के लिए इलाके पर नजर रखेंगी। इसके अलावा डीएफओ ने सात टीमें गठित की हैं, जो सप्ताह में एक-एक दिन क्षेत्र में काॅम्बिंग करेंगी।

महोली वन क्षेत्राधिकारी कल्पेश्वर नाथ ने बताया कि महोली रेंज, हरगांव रेंज व सीतापुर रेंज की तीन टीमें गठित की गई हैं। एक टीम में चार कर्मचारी तैनात हैं। छह-छह घंटे की शिफ्ट में यह टीमें बाघ का मूवमेंट पता करने के लिए इलाके पर नजर रखेंगी। इसके अलावा डीएफओ ने सात टीमें गठित की हैं, जो सप्ताह में एक-एक दिन क्षेत्र में काॅम्बिंग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें