फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख का माल लेकर भाग रहे चोर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरैंया (सीतापुर)। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में भाग रहे एक चोर को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उसकी पिटाई कर ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसने अपने एक अन्य साथी का नाम बताया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। रामपुर कलां क्षेत्र के चकला सलोना बीबीपुर गांव में शनिवार चोर घुस आए। चोर गांव निवासी दिलीप के घर दाखिल हो गए। उसके बाद चोरों ने जेवर, नकदी सहित करीब डेढ़ लाख का माल बटोर लिया। चोर माल पार कर भागते, इससे पहले ही घर के लोग जाग गए और शोर मचाया।
विज्ञापन

ग्रामीण भी ललकारते हुए आ गए। इस बीच एक चोर कपड़े सुखाने के लिए बंधे तार में फंस कर गिर गया। उसे ग्रामीणों ने दबोच लिया। जब चोर गांव में दाखिल हुए थे तो शौच कर रहे एक युवक पर टार्च लगाई थी। जिसकी वजह से युवक के बताने पर पहले से ही कुछ ग्रामीण जाग गए थे और वह सतर्क थे। जब दिलीप के घर शोर हुआ तो पहले से सतर्क ग्रामीण भी वहां पहुंचे और ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसे तीन अन्य साथी भागने में सफल रहे।
दबोचे गए चोर को ग्रामीणों ने पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम रेउसा इलाके के भैंसहा निवासी किशोरीलाल बताया है। उसने यह बताया कि वह बिसवां इलाके के सुनहील के साथ बाइक से आया था। दूसरी बाइक पर सुनील का साला व एक अन्य व्यक्ति था। इन सभी ने पहला के निकट एक गन्ने के खेत में दोनों बाइक खड़ी कर दी थी। एसओ संजीव कुमार का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले मेें केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें