फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पछुवा हवा से एक डिग्री लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

Sun, 16 Nov 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार सुबह से चल रही पछुआ हवा के कारण दिन का अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यून्तम पारा 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे दिन में निकली धूप के बाद भी लोग ठंड का अहसास होने पर घरों से गर्म कपड़े पहन कर ही बाहर निकले।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अब ठंड का प्रभाव बढ़ने के साथ ही कोहरा गिरने की संभावना भी बढ़ गई हैं। नवंबर का पहला पखवाड़ा बीतने के साथ ही ठंड भी धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगी है। शनिवार सुबह धुंध छाई रही। इस दौरान चल रही सर्द पछुवा हवा ने बच्चों से लेकर बड़ों तक को ठिठुरन का अहसास कराया। दिन चढ़ने के साथ धुंध छंटने पर गुनगुनी धूप भी खिली।
हवा में नमी होने से धूप के बावजूद लोगों को गर्म कपड़े पहनना पड़े। शाम ढलते ही सिहरन बढ़ने पर लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। इससे बाजारों में भी जल्द ही सन्नाटा पसरा दिखा। रात 9 बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें