फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाघ की चहलकदमी वाले इलाकों में गश्त कर टीम ने किया जागरूक

विज्ञापन
पगचिह्नों की पहचान करती वन विभाग की टीम।
विज्ञापन

विज्ञापन
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर में बाघ की दहशत को देखते हुए बुधवार को पुलिस विभाग ने भी कॉम्बिंग करते हुए लोगों को जागरूक किया। टीम के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने यह भी देखा कि कोई ताजा पदचिह्न मिले हैं या नहीं।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ से प्रभावित इलाके ढोलईखुर्द, रोजहा व उसके आसपास इलाके में कॉम्बिंग की गई थी। हालांकि, कोई ताजा पदचिह्न नहीं मिले हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि खेतों की तरफ अकेले न जाएं। बच्चों को भी घरों में सुरक्षित रखें। मवेशियों को चरने के लिए इधर-उधर न छोड़ें। अगर बाघ के नए पदचिह्न मिलें तो इसकी जानकारी पुलिस को भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लगा पिंजरा
ढोलई खुर्द निवासी छोटू सिंह, रामावतार, ब्रजेश ने बताया कि बाघ खुले में घूम रहा है और वन विभाग लापरवाह बना हुआ है। पिंजरा पहुंचा दिया गया। बुधवार को इसे लगाने के लिए विशेषज्ञ आने थे। पूरा दिन इंतजार किया, कोई नहीं आया। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें