फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सफाईकर्मी ने सीएचसी अधीक्षक को चाकू लेकर दौड़ाया

Fri, 16 Jun 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद(सीतापुर)। शराब का नशा सफाईकर्मी पर इस कदर चढ़ा कि उसने चाकू लेकर सीएचसी अधीक्षक को जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया। इससे अफरातफरी मच गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह उस पर काबू पाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमाशंकर यादव एक कमरे में अपने अधीनस्थ के साथ मीटिंग कर रहे थे। तभी सीएचसी का सफाईकर्मी रामू नशे में धुम होने के बाद हाथ में चाकू लेकर कमरे में घुस गया। अधीक्षक ने जब उसे फटकार लगाई तो वह आग बबूला हो गया और चाकू लेकर उनकी तरफ दौड़ पड़ा।
जान से मारने की धमकी देने लगा। स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सफाईकर्मी का मेडिकल कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। एसओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया सफाईकर्मी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमाशंकर ने बताया कि यह सफाईकर्मी आए दिन नशे में धुत होकर हंगामा करता रहता है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें