सीतापुर। अधीक्षण अभियंता ने बृहस्पतिवार को उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इन उपकेंद्रों पर आ रही फॉल्ट को देखा। अफसरों को तत्काल सही करने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता रामशब्द ने सिटी व सुदामापुरी उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय कई इलाकों में बिजली गुल थी। अफसरों ने बताया कि फॉल्ट आ गई है। इससे दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता ने निर्देश दिए कि फॉल्ट की जानकारी मिलने पर तत्काल सही करवाया जाए। उपभोक्ता को कोई भी दिक्कत न होने पाए।