फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सूरज ने बरसाई आग, गर्मी ने किया बेहाल

Mon, 20 Apr 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सूरज की आग उगलती किरणों से रविवार को धरती धधकती रही। प्रचंड गर्मी ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। यह दिन इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम पारा 41 डिग्री पर टिका रहा। वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री ऊपर चढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने दोपहर में लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलना बेहद कठिन हो गया था। राकेश ने बताया कि अवकाश होने पर भी घर के अंदर भीषण गर्मी बेचैन करती रही। मोनी के अनुसार पंखे और कूलर के सामने भी पसीना नहीं सूख रहा था। लवकुश ने कहा कि गर्मी के तेवर इस सीजन में पहली बार इतने तल्ख रहे। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक गर्मी के प्रकोप से फिलहाल राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। जिले में इस सप्ताह पारा 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा और लू चलने की संभावना है।


धूप से बचने की सलाह
प्रशासन की ओर से भीषण गर्मी को लेकर एडवायजरी जारी की गई है। इसमें लोगों को धूप से बचने की सलाह दी गई है। दोपहर में जरूरी न होने पर बाहर न निकलने को कहा गया है। यह कदम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन



शीतल पेय पदार्थों की बिक्री में वृद्धि

लगातार बढ़ रही गर्मी ने शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ा दी है। ठंडे पानी, आइसक्रीम, गन्ने का रस और जलजीरा की बिक्री चार गुना तक बढ़ गई है। शहर के हर मोहल्ले में पेयजल वाले जार के वाहन दौड़ते दिख रहे हैं। दुकानों पर पानी की बोतल खरीदने वालों की भीड़ भी नजर आ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें