फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सर्द हवाओं से फीकी पड़ी सूरज की तपिश

Mon, 30 Nov 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पार्क में झूला झूलते बच्चे।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में सर्दी का असर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह धुंध और ठिठुरन के साथ हुई। इसके बाद दिन में चली सर्द हवाओं ने धूप की तपिश कम कर दी। इससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे और सर्द हवाओं के चलते आने वाले दिनों में ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। जिले में बीते दो दिनों से पछुआ हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है।
रविवार सुबह से ही हवाएं चलती रहीं। सुबह हवा की गति धीमी रहने से धुंध छाई रही। बाद में हवा की गति बढ़ने पर धुंध छंट गई और धूप निकल आई। सर्द हवाओं के कारण धूप का असर कम रहा।
विज्ञापन


इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई और दिन में भी लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम विशेषज्ञों ने इस सप्ताह कोहरा, बादल और सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें