फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने किया परीक्षा का बहिष्कार

Wed, 21 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री हजारी लाल महाविद्यालय, पहाड़ापुर के प्रबंधतंत्र पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए स्नातक एजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने मंगलवार को परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। छात्रों की मानें तो प्रवेश लेते समय कॉलेज को कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध होना बताया गया था। जबकि परीक्षा के एक दिन पहले प्रवेश पत्र शिकोहाबाद विश्वविद्यालय के दिए गए। उधर, छात्रों का कहना है कि शिकोहाबाद विश्वविद्यालय में भी किसी का प्रवेश नहीं हुआ है। छात्र अब कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन


महमूदाबाद के पहाड़ापुर में श्री हजारी लाल महाविद्यालय में सत्र 2016-17 के लिए बीएससी कृषि के प्रथम वर्ष में 127 विद्यार्थियों का प्रवेश लिया गया। प्रति विद्यार्थी से 13,400 रुपये फीस वसूली गई। छात्र नीलेश सिंह, अवधेश कुमार, अभिनव तिवारी के मुताबिक प्रवेश के समय उन्हें बताया गया कि कॉलेज छत्रपति शाहूजी महराज कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध है। रजिस्ट्रेशन, छात्रवृत्ति व नेट एग्जाम भी कानपुर विश्वविद्यालय के नाम से कराए गए।

पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 दिसंबर से शुरू हो गईं। अजय कुमार, टिंकू सिंह, पंकज, सुदेश, आशुतोष की मानें तो परीक्षा के एक दिन पहले जो प्रवेश पत्र बांटे गए, वह जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद के थे। छात्रों का आरोप है, कि जो पढ़ाया गया वह प्रवेश पत्र में अंकित पाठ्यक्रम से अलग है। दीपेन्द्र, सुनील, कपिल, चित्रकेश, विवेक ने बताया कि उनका प्रवेश शिकोहाबाद यूनिवर्सिटी में भी दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें