फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हादसे में घायल दूसरे छात्र की भी इलाज के दौरान मौत

Wed, 25 Nov 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्लीचौराहा। सड़क हादसे में घायल हुए दूसरे छात्र की भी इलाज के दौरान सोमवार देर रात मौत हो गई। नैमिषारण्य के बीबीपुर गांव निवासी करन (18) व मिश्रिख के चांदपुर गांव निवासी लवकुश (18) कल्ली चौराहे स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र थे। दोनों सोमवार दोपहर एक बाइक से किसी काम से कल्ली चौराहे से सिधौली मार्ग की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। भिड़ंत के बाद दोनों छात्र करीब 25 मीटर तक सड़क पर फिसलते हुए सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे जा घुसे। ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, घायल करन को पुलिस सीएचसी मछरेहटा ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल और फिर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। वहां सोमवार रात इलाज के दौरान करन की भी मौत हो गई। करन के पिता ड्राइवरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। करन दो भाइयों में एक थे। उनकी एक बहन भी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार सुबह जब करन का शव गांव लाया गया तो उनकी मां संजू बेसुध सी हो गईं। सीओ विशाल गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मिश्रिख पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें