फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा चरण का चुनाव प्रचार थमा

Sun, 11 Oct 2015 10:41 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे दौर में 13 अक्तूबर को परसेंडी, खैराबाद, एलिया, महोली व पिसावां में मतदान होगा। पांच ब्लॉकों में मतदान कराने के लिए रविवार को लगाए गए कर्मियों को तैनाती दे दी गई। बूथवार ड्यूटी आदेश सोमवार को वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


दूसरे चरण के मतदान को शांति पूर्वक निपटाने को जिलाधिकारी इंद्रवीर सिंह यादव ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर चुनावी कार्यों की समीक्षा कर प्रगति ली। बाद में उन्होंने अफसरों से कहा कि दूसरे चरण में भी हर हाल में निष्पक्ष, स्वतंत्र व चुनाव भयमुक्त मतदान होना चाहिए। इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

दूसरे चरण में डीडीसी के 20 पदों के लिए 361 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि बीडीसी के 507 पदों के सापेक्ष 2604 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव के लिए 14 जोनल व सेक्टर 85 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। वहीं सुपर जोनल मजिस्ट्रेट सहित सीनियर अफसरों को सुपरविजन अफसर भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

...

डीएम ने निष्पक्ष चुनाव को लेकर रविवार शाम पांच से ही शराब की दुकानों को बंद हो गई। आयोग ने निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव कराने को लेेेकर शराब की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। यह दुकानें अब मतदान समाप्ति के बाद खुलेंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें