फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने उमस से दी राहत

Sun, 16 Aug 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम का मिजाज रविवार को एकाएक बदला-बदला नजर आया। सुबह धूूप निकलने से लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे, पर दोपहर बाद घिरी काली घटा और मूसलाधार बारिश ने लोगों को आनंदित किया। इससे तपिश से राहत मिली।
विज्ञापन


कई दिनों से गर्मी व उमस से परेशान लोगों के लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा। रविवार दोपहर को आसमान में छाई काली घटाओ और झमाझम बारिश ने लोगों को दिनभर की तपिश और मुश्किलों से निजात दे दी।

दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश घंटों तक चलती रही। बारिश के दौरान लोगों ने भीगकर इसका आनंद उठाया। रविवार दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया।

दिन का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आर्द्रता 90 प्रतिशत रही। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि सोमवार को जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने तो कुछ हिस्सों में बदली छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें