फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टीम को देखते ही मौके से भागा झोलाछाप

Tue, 29 Oct 2024 09:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन(सीतापुर)। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही झोलाछाप क्लीनिक बंद करके भाग गया। टीम ने क्लीनिक में ताला लगवा दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सचान के नेतृत्व में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के हरैया बाजार, नकैला, ताजपुर व सलौली आदि में फर्जी तरीके से चल रहे क्लीनिकों पर छापा मारा।
विज्ञापन

टीम ने बेलवा बेनीसरांय मार्ग पर जोदनपुरवा गांव में वर्षों से संचालित सोनू क्लीनिक व मेडिकल स्टोर पर छापामारा। टीम को देखकर मेडिकल स्टोर व क्लीनिक संचालक मौके से भाग गए। टीम ने क्लीनिक बंद करके उसमें ताला लगवा दिया है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि क्लीनिक बंद करवाकर नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें