फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा मछलियों के मरने का सिलसिला

विज्ञापन
मिश्रिख दधीच कुंड में मरी मछलियां। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। दधीचि कुंड मिश्रिख में मछलियों के मरने का सिलसिला जारी है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भारी तादाद में मछलियां मर गईं। रोजाना मर रही मछलियों के कारण श्रद्धालुओं में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन हर बार दवा छिड़काने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहा है। दधीचि कुंड में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। एक ही जगह पर पानी का जमाव होने से ऑक्सीजन की कमी हो रही है। इसी वजह से लगातार मछलियां मर रहीं हैं। पिछले एक सप्ताह में चौथी बार शुक्रवार को भारी तादाद में मछलियां मर गईं।
जब श्रद्धालु सुबह कुंड पर पूजा अर्चना करने पहुंचे तो उन्हें कुंड के ऊपर मरी हुई मछलियां उतराती हुईं मिलीं। इसको देखकर श्रद्धालुओं ने नगर पालिका को सूचना दी। मौके पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने मछलियों को पानी से बाहर निकलवाया। उसके बाद बोरियों में भरकर जंगल में डलवा दिया। नगरवासियों ने शासन से मांग की है कि शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि कुंड में ऑक्सीजन की गोलियां डलवा दी गई हैं। जलनिकासी के लिए जल निगम की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें